
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 1- राजेंद्र नगर (कान्ही) निवासी विनोद शंकर तिवारी पुत्र स्व शिवजी तिवारी ने मुकामी थाने में तहरीर दिया है कि मेरे घर के बाउंड्री के सहारे छत पर चढ़कर 4 नवंबर की रात के अज्ञात पहर में चोरों ने लाखों रुपए के सोने- चांदी के आभूषण एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार विनोद शंकर तिवारी (पूर्व सभासद) की पत्नी शशिकला तिवारी जो भाजपा महिला मोर्चा संगठन की पूर्व उपाध्यक्ष रही हैं। नवागत थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी के स्वागत में चोरों ने चुनौती दे डाली। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है रात्रि में पुलिस गश्त न होने के चलते चोरी की घटनाएं घटित हो रही है।