
बलिया। नपा रसड़ा की मतगणना 14 टेबुलों पर तहसील परिसर रसड़ा स्थित अधिवक्ता भवन में होगा। पोलिंग पार्टी तहसील परिसर रसड़ा से रवाना होगी और वापसी भी न्यायालय तहसीलदार न्यायिक कक्ष रसड़ा में स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटिका रखी जायेगी। नपा बलिया की मतगणना 68 टेबुलों पर कृषि मंडी तिखमपुर में होगी। माडल तहसील सदर गेट नंबर एक से पोलिंग पार्टी रवाना होगी। मंडी समिति में स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होगी एवं यही पर मतगणना होगी। नपं चितबड़ागांव की कुल 16 टेबुलों पर मतगणना होगी। तहसील सदर बलिया के उप जिलाधिकारी कोर्ट के सामने गेट नंबर तीन से पोलिंग पार्टी की रवानगी होगी। कृषि मंडी में मतपेटिका जमा होगी एवं यही पर मतगणना होगी। नपं बेल्थरारोड की पोलिंग पार्टी विकास खंड कार्यालय सीयर से रवाना होगी। जीएमएइंका बेल्थरारोड के प्रथम तल कक्ष में मतपेटिका रखी जायेगी और यही पर 14 टेबुलों पर मतगणना होगी। नपं सहतवार की पोलिंग पार्टी बांसडीह इंका से रवाना होगी और बांसडीह इंका में स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होगी। यही पर कुल 16 टेबुलों पर मतगणना होगी। नपं रेवती में बांसडीह इंका से पोलिंग पार्टी रवाना होगी। बांसडीह इंका स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होगी और यही पर कुल 16 टेबुलों पर मतगणना होगी। मनियर नपं में बांसडीह इंका से पोलिंग पार्टी रवाना होगी और बांसडीह इंका स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होगी। यहीं पर कुल 16 टेबुलों पर मतगणना होगी। बांसडीह नंप में बांसडीह इंका से पोलिंग पार्टी रवाना होगी और स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होगी। यही पर कुल 16 टेबुलों पर मतगणना होगी। नपं सिकंदरपुर में तहसील परिसर से पोलिंग पार्टी रवाना होगी और जूनियर हाईस्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होगी। यही पर 16 टेबुलों पर मतगणना होगी। नपं बैरिया में बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंका बैरिया से पोलिंग पार्टी रवाना होगी और स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होगी। यही पर 16 टेबुलों पर मतगणना होगी। नपं रतसर कलां में तहसील बलिया सदर के तहसीलदार कोर्ट के सामने गेट नंबर दो से पोलिंग पार्टी रवाना होगी। कृषि मंडी के स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा होगी और यही पर 12 टेबुलों पर मतगणना होगी। नपं नगरा में तहसील रसड़ा से पोलिंग पार्टी रवाना होगी और तहसील स्थित स्टांग रूम में मतपेटिका जमा होगी। यही पर 10 टेबुलों पर मतगणना होगी।

