Ballia : मजदूर यूनियन महासंघ व मजदूर महिला शक्ति संगठन का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न


बांसडीह (बलिया)।
मजदूर यूनियन महासंघ एवं मजदूर महिला शक्ति संगठन का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को कस्बे के वार्ड नंबर 3 में संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में समाज की गरीब असहाय महिलाओं को कंबल वितरण कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के अध्यक्ष तेज बहादुर रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता प्रतिभा पाल एवं अधिवक्ता इंदू देवी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष तेज बहादुर रावत ने कहा कि महिला शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। महिला सशक्तिकरण के लिए हमारा संगठन हमेशा तत्पर रहा है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन सेवा कर रहा है। हमारा संगठन समाज में दबे कुचले, गरीब, अनाथ, असहाय महिलाओं को अपने संगठन से जोड़कर समाज के मुख्य धारा में लाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि समाज के सभी महिलाओं को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के साथ ही कानूनी सहायता ताकि जानकारी उपलब्ध कराई अंजलि रावत ने अपने कविता के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता लाने का काम किया कार्यक्रम में विजय शंकर गुप्ता, दिनेश कुमार, अनिल राम, बैजनाथ, शिव कुमारी, नीलम, गमला देवी, सुनीता देवी, रामवती देवी, शान मनी देवी,पूजा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन अविनाश बहादुर ने किया।

Leave a Comment