
सहतवार। स्थानीय प्रख्यात श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल प्रांगण में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत पांच सौ एक जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह स्थल पर बारात का स्वागत घरातियों द्वारा हर्षाेल्लास के साथ किया गया। द्वारपूजा, तिलक, गृहस्थी सहित विवाह का कार्यक्रम विधि-विधान से हुआ। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित जनपद के विभिन्न ब्लाकों के पांच सौ जोड़े का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद रविन्द्र कुशवाहा एवं बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सांसद व विधायक सहित अन्य ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीष
सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा एवं बांसडीह विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं बधाई व उपहार दिया। विवाह समारोह में हजारों की संख्या में जिले के अलग अलग स्थानों से लोगो ने शिरकत किया।
आम लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया जा लाभान्वित
सामूहिक विवाह समारोह के सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आमलोगों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार की बालिकाओं व बालकों का विवाह कराया जा रहा हैं। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है।

