
रसड़ा (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के नए नियुक्त जिलाध्यक्ष सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव अपने सैकड़ों गाड़ियों के काफ़िलाओं के साथ प्रथम आगमन रसड़ा बॉर्डर पर बनिया बांध कासिमाबाद मार्ग पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय हिंदू, नगर अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, मनोज राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल, नगाड़ा और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में आजाद चौराहा पर जिलाध्यक्ष संजय यादव, मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी आनंद स्वरूप शुक्ला चंद्रशेखर आजाद के तैल चित्र मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्यारेलाल चौराहा पर भी स्वागत किया। इस मौके स्वागत भाव विभोर पर नए जिलाध्यक्ष संजय यादव उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जो प्यार रसड़ा के संजय हिंदू उसकी टीम द्वारा दिया गया है मैं अभारी रहूंगा, मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी और मुख्यमंत्री को बार-बार धन्यवाद दिया उन्होंने बलिया जिला का कमान सौंपा है मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान मान कभी झुकने नहीं दूंगा उन्होंने सरकार के विकास कार्यों को और तेजी लाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के साथ बलिया जनपद में किसी प्रकार की माफियाओं की गुंडागर्दी नहीं चलेगी सबके लिए दरवाजा खुला रहेगा। इस मौके पर सभासद अशोक जायसवाल, पूरे अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, कौशलेंद्र गिरि, संदीप सोनी, अविनाश जयसवाल, नसीम अहमद, बालचंद राजभर, मनोज राम, अजय जायसवाल, शानू जायसवाल, गोपाल सोनी, अतुल कुमार सोनी, त्रिलोकी सोनी, जयप्रकाश जायसवाल, हर्षवर्धन उर्फ मिंटू जायसवाल, अमित जायसवाल, गोपाल जी, राजेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, गोदान सिंह, अनिल सिंह, सुनील दुबे, फैयाज अहमद, प्रदीप गुप्ता, खुर्शीद अहमद, भीम चौबे, धनु जायसवाल सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।