
बांसडीह (बलिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के पूर्व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार की शाम विधायक केतकी सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व विश्राम सिंह ने कहा कि आगामी तीन नवंबर को मुख्यमंत्री आ रहे है। आप सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। विधायक प्रतिनिधि ने क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर कार्यक्रम के समापन तक की जिम्मेदारी बांटी गई। बैठक को लेकर विधायक आवास पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा रहा। मौके पर अभिजीत तिवारी, प्रतुल ओझा, गोपाल गुप्ता, अभिषेक मिश्र, अरुण सिंह, राजू दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।