
रेवती (बलिया)। क्षेत्र के गायघाट में बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने शुक्रवार को गुल-प्रभा फीलिंग सेंटर का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान मानस पाठ का आयोजन प्रख्यात संत श्रीश्री 1008 स्वामी हरिहरानंद जी महाराज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम समाजसेवी संजय सिंह द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। भाजपा नेत्री को पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि आगामी 3 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांसडीह में आ रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नित्य नए आयाम स्थापित कर रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। इस अवसर पर सतीश सिंह लाल साहब, अजय सिंह, शांतनु सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, मनोज सिंह, ददन पांडेय, शिवजी पाठक, गौतम सिंह, राजेश पाण्डेय इत्यादि मौजूद रहे।