
रसड़ा। आम आदमी पार्टी विधान सभा रसड़ा के कार्यकर्त्ता की बैठक रसड़ा के पार्टी कार्यालय पर बुद्धवार की सायं विधानसभा अध्यक्ष अंजनी तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पार्टी को सशक्त व गतिशिल बनाने के साथ ही मिशन 2024 को सफल बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। अंजनी कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यकर्त्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें और लोक सभा चुनाव की तैयारियों में पूरी निष्ठा के साथ लग जायें। अंजनी तिवारी ने कहा कि विधान सभा के चुनाव के दरम्यान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को मंदिर में भेजकर घंटा बजाने की दुहाई दे रहे थे आज वह प्रदेश व समाज की समस्या को ताख पर रखकर कुर्सी के लालच में संविधान विरोधी ताकतों से हाथ मिला कर नैतिक जनाधार खो चुके हैं। बैठक को संत प्रकाश सिंह, धनंजय यादव, वशिष्ठ नारायण तिवारी, श्रीप्रकाश तिवारी, राजेश पासवान, कपिलेश्वर दयाल एडवोकेट, विजय राम, बब्लू कुमार, अशोक कुमार यादव प्रधानाचार्य, अंकुर कुमार तिवारी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन समीर तिवारी ने किया।