
बलिया। पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना मनियर के वारण्टी अभियुक्त सम्बन्धित एनबीडब्ल्यू न्यायालय स्पे0 न्यायाधीश, एससी, एसटी कोर्ट बलिया मु0अ0सं0-178, 05 धारा 323, 504, 506 भादवि व 3(1)एक्स एससी, एसटी थाना मनियर जनपद बलिया वांछित वारण्टी अभियुक्त भुलाई यादव पुत्र बच्चा यादव निवासी ग्राम बड़कीबारी थाना मनियर जनपद बलिया की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था जिस क्रम में 25 जुलाई 2023 को उ0 नि0 बीरबल यादव मय फोर्स द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त भुलाई यादव उपरोक्त के घर दबिश देकर हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय बलिया भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0 नि0 बीरबल यादव थाना मनियर, आरक्षी पतिराम चौरसिया थाना मनियर जनपद बलिया शामिल रहे।