
जयप्रकाश बरनवाल
बिल्थरारोड (बलिया)। मुम्बई में पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त को सोमवार को मुम्बई पुलिस व उभांव पुलिस की संयुक्त टीम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी राजू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह मुम्बई में भादवि की धारा 376, 506 पास्को एक्ट व अन्य धाराओं में वांछित है। मुंबई से पहुँची जुहू पुलिस ने उभांव पुलिस के सहयोग से उक्त अभियुक्त राजू सिंह को लोकेशन के आधार पर बेल्थरारोड तहसील परिसर से गिरफ्तार कर लिया और अभियुक्त को सम्बंधित धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्तार करने के पश्चात मुम्बई लेकर चली गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुंबई के जुहू थाना के उपनिरीक्षक अभिषेक पाटिल, हेडकांस्टेबल विजय माने, कांस्टेबल शिवाजी कोलेकर के अलावा उभांव पुलिस भी शामिल रही।