
नगरा। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी के निर्देशन में नगरा पुलिस ने सात वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग टीम बनाकर गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक रामसकल यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा सुनील पुत्र शिवलाल, अभिमन्यु पुत्र शिवलाल, आशुतोष पुत्र शिवलाल (निवासीगण ताड़ीबड़ागांव बन्जरिया, नगरा) व शमशेर राजभर पुत्र रामनाथ राजभर (निवासी तियरा हैदरपुर, नगरा) तथा उप निरीक्षक राकेश सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा वारण्टी शिवसागर यादव पुत्र भजूराम यादव (निवासी सेमरी, कालीस्थान, नगरा) को गिरफ्तार किया। वहीं उप निरीक्षक छुन्ना सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने वारण्टी जगधारी पुत्र मोतीलाल व झल्लू पुत्र स्व. जीऊत यादव (निवासीगण कोदई, नगरा) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामसकल यादव, कां. नरेश कुमार, विशाल यादव, महिला कां. ज्योति मिश्रा, उप निरीक्षक शामिल रहे।

