Ballia : गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्ची को जन्म


नगरा।
स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस वाहन मंे गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा बढ़ने से सुरक्षित पुत्री को जन्म दिया। कर्मियों के सतर्क कुशलता के चलते जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। प्रसूता महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर भर्ती कराया गया है। नगरा ब्लॉक के व रसड़ा सलेमपुर गांव निवासी राजीव राजभर की पत्नी रिंटू देवी (30) वर्ष गर्भवती थी। अचानक दर्द होने पर पति ने 108 एंबुलेंस पर फोन करके सहायता की मांग करते हुए वाहन उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। कुछ ही देर में स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई। वाहन से गर्भवती महिला सहित अन्य लोगों को लेकर एंबुलेंस कर्मी निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य आ रहे थे कि रास्ते में ही रिंटू देवी की हालत बिगड़ गई। यह देेखकर एंबुलेंस में तैनात पायलट सर्वेश सिंह और स्वास्थ्य कर्मी विधि चन्द चौहान व आशा रिंकू देवी ने आपात स्थिति में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। गर्भवती रिंटू देवी ने एक पुत्री को जन्म दिया। इस दौरान जच्चा और बच्चा बिल्कुल सुरक्षित रहे। नगरा चिकित्सा प्रभारी डॉ0 राहुल सिंह व स्टाप नर्स शशिबाला ने बताया कि एंबुलेंस में सभी प्रकार के उपकरण फर्स्ट ऐड बॉक्स जरूरी दवाएं हमेशा मौजूद रहता है, जिसकी मदद से ही कर्मियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है।

इसे भी पढ़े -   Ballia : परिवहन मंत्री ने निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Leave a Comment