
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में गुरुवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दीपावली को लेकर रंगोली व विभिन्न कलाकृतियों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता ग्रुप को विद्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में रुमिता शर्मा, संध्या सिंह आनंद श्रीवास्तव और मोहम्मद ज़ीशान रहें। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य आमजन में अपनी संस्कृति को बचाए रखना है। हमारा समाज शिक्षित होते हुए भी संस्कृति से दूर जाता दिख रहा है। वहीं दीपावली से पहले रंगोली सहित विविध कार्यक्रम आयोजित कर समाज के बीच एक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के द्वारा हमारी संस्कृति को जगाने का कार्य जो इन बच्चों द्वारा किया जा रहा है, वह बेहद ही काबिले तारीफ है। हमारी संस्कृति सजाने व संवारने की जरूरत है। इस मौके पर मोनिका दुबे, नेहा, सुजीत गुप्ता, विशाल गुप्ता, सतेंद्र मौर्या, अमर सिंह, राकेश जायसवाल, दीपक, कमलेश शर्मा, रौनक, रेखा शाही समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।