
राजकुमार यादव
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एक दिवसीय दौरे पर आये, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिये। जिले के एक होटल में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उनके सबसे करीबी सपा युवा नेता लल्लन यादव ने दूरभाष पर मिलने को कहा तो सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपने निजी सचिव से बुलवाया। साथ में डॉ0 वीरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव और लल्लन यादव ने उन्हें बुके देकर शिवपाल सिंह यादव को सम्मानित किया। उन्होंने आशीर्वाद दिया एवं परिवार के सदस्यों के बारे में कुशलक्षेम पूछा।

उन्होंने बात करते हुए कहा कि अगले बार आवूंगा तो तीनों लोगों के घर पहुंचकर यथा स्थिति से अवगत हूंगा। पूरे परिवार से मिलने का भरोसा दिया। इससे उत्साहित लल्लन यादव, डॉ0 वीरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव अपनी पीड़ा बताया तो गम्भीरता से सुने। उन्होंने कहा कि आगे चलकर आप लोगों का भविष्य संवरेगा।