
नगरा। सामाजिक कार्यों एवं झुग्गी बस्तियों में कार्य करने वाली संस्था श्री सारथी सेवा संस्थान नवीन शिक्षा सत्र में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों को शिक्षित करने का वीणा उठा ली है। इसी क्रम में संस्थान के सदस्यों को रविवार को थानाध्यक्ष नगरा बृजेश सिंह आमन्त्रित कर गरीब नौनिहालों के लिए कॉपी, पेंसिल, इरेजर सहित पाठ्य सामग्री प्रदान किए। थानाध्यक्ष ने कहा कि श्री सारथी सेवा संस्थान समाज हित में नेक कार्य कर रही है, मैं संस्था के कार्यों से प्रभावित हूं और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों के लिए मेरे द्वारा संस्था को उचित सहयोग किया जाएगा। संस्था के संस्थापक संजीव कुमार गिरि ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य गरीब असहाय लोगांे की मदद करना है। संस्था नए शिक्षा सत्र में स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने व शिक्षित करने के कार्य पर फोकस कर रही है। इस मौके पर संस्था के अवितेष सिंह रोशन, अभिषेक सिंह, धनजी पांडेय, रोहित शर्मा, लक्की सिंह आदि उपस्थित रहे।

