
बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 31 इब्राहिमाबाद मार्ग पर बुधवार की सुबह में टहलने निकली दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम आतंकित कर जबरन गले का मंगलसूत्र व कान का टप्स छिन लिया। महिलाआंे के प्रतिरोध करने पर एक महिला की बदमाशों ने पिटाई भी की। भयभीत दोनों महिलाएं रोने चिल्लाने लगी। तब तक बाइक सवार बदमाश उनके गहने लेकर भाग खड़े हुए। बता दे कि मठ योगेन्द्र गिरि निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी किशुन यादव व कमलावती देवी पत्नी जयप्रकाश यादव निवासी मठ योगेंद्र गिरि काफी दिनों से सुबह उक्त मार्ग पर मॉर्निंग वॉक करती थी। बुधवार की सुबह भी दोनों महिलाएं एक साथ टहलने को निकली थी। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर उनके गले का मंगलसूत्र झपट लिया। कमलावती देवी के कान का टॉप्स भी नोचने लगे। महिला ने प्रतिरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और टप्स नोच कर भाग खड़े हुए। सुबह इस तरह की घटना से सुबह टहलने वाली महिला भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।