
सिकंदरपुर (बलिया)। बाँसडीह विधान सभा के पिंडहरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल समाजसेवी पंचानंद सिंह होंगे। सिकंदरपुर विधानसभा के अंकित फ्यूल स्टेशन के मालिक व क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पंचानंद सिंह ने बताया कि मेरे नेतृत्व में सिकंदरपुर विधानसभा से हजारों की संख्या में महिलाए मुख्यमंत्री को सुनने के लिए जायेगी। सिंह ने कहा कि महिलाएं सीएम योगी के माध्यम से पीएम मोदी को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बधाई देगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब उत्सव की तरह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। कार्यक्रम में आने वाली महिलाएं सीएम योगी के जरिए पीएम मोदी का आभार प्रकट करेगी।