Ballia : देश के विकास के लिये किसानों की समस्याओं का समाधान जरूरी: वीरेंद्र सिंह मस्त

अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज।
खपड़िया बाबा के आश्रम पर संकीर्तन नगर में श्री दंतोपंत ठेंगड़ी की जयंती समारोह मनाया गया। जिसमें किसान महासम्मेलन एवं वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें देसी को दर्शन एवं पूजन को आधारित प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों की प्रदर्शनी, किसान उत्पादक, संगठन भूमि परीक्षण अनेकों प्रकार के प्रदर्शनी लगी थी। जिस प्रदर्शनी में सहयोग के रूप में जिला उद्यान विभाग से उत्तम किस्म के पौधे तथा पुश जिला कृषि विभाग के द्वारा किसानों को उत्तम किस्म के बीज देसी खाद पशुपालन विभाग से पशुओं के लिए दवा तथा देसी नस्ल की गाय प्रजातियां और कड़ी ग्रामों उद्योगों द्वारा खादी के बने उपकरण के साथ-साथ अग्रणी बैंक की भी भूमिका अहम रही। इसमें किसानों के प्रति मोटे अनाज की पैदावार करना तथा उसके लाभ के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम प्रधानगण, विकासखंड मुरली छपरा की ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह तथा बलिया लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। सांसद ने बताया देश के विकास के लिए किसानों की समस्याओं का समाधान तथा उनके विकास के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। किसानों का लाभ होना चाहिए इसके लिए सरकार आने को प्रकार की योजनाएं बना रही है। मोटे अनाज के उत्पादन के साथ-साथ उसके सेवन से भी स्वास्थ्य के लाभ होते हैं क्षेत्र के कई किसानों को मशहूर के साथ-साथ अन्य किस्म के मोटे बीजों का भी वितरण किया गया।

Leave a Comment