
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौंता गांव निवासी सात वर्षीय बालक की ई रिक्सा पलटने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजन सदमे में है। भरसौता गांव निवासी रमेश सिंह का सात वर्षीय पुत्र आयुष सिंह अपने पिता के साथ सोमवार की शाम सब्जी खरीदने बाजार गया था। बाजार से घर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर ई रिक्शा पलट गया। जिसमें आयुष गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन अभी अस्पताल लेकर जा रही थे कि रास्ते में ही बालक की मौत हो गयी। उसका अन्तिम संस्कार बिहार घाट पर कर दिया गया। मृतक तीन भाई व एक बहन में दूसरे नम्बर का था। उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रमेश सिंह ने करीब छह-सात माह पूर्व अपने परिवार को पालने के लिए ई रिक्सा खरीदा था।