
बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अजय राय को अध्यक्ष बनाए जाने पर बलिया जनपद के समस्त कांग्रेस जनों में खुशी की लहर व्याप्त है। इसी क्रम में अजय राय के निवास स्थान पर पहुंच कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय ने अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा की अजय राय को राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जो बागडोर दिया है। उससे कांग्रेस में बहुत ही मजबूती आयेंगी। श्री उपाध्याय ने कहा कि 24 अगस्त को सभी कार्यकर्ता लखनऊ पंहुच कर अपने अध्यक्ष का स्वागत करें। इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहा कि अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से नौजवान, किसान, मजदूर, मजलूम सहित हर वर्ष में खुशी की लहर व्याप्त है।