
बिल्थरारोड। सुभासपा विधायक हंसू राम ने सोमवार को अपने बेल्थरा रोड स्थित आवास पर जनता दरबार में विभिन्न ग्रामसभाओं से पहुंचे दर्जनों क्षेत्रवासियों की समस्याआंे को सुना तथा उसका निवारण कराने का भरोसा दिया। क्षेत्रीय विधायक राम ने कहा कि जनता का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका मिला है। क्षेत्र की चैमुखी विकास के साथ आमजन की समस्याओं से लोगों को निजात दिलाना मेरी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र में अगर समस्या हो तो जनहित में उसके निवारण के लिए कोई भी व्यक्ति आकर सीधे हमसे संपर्क कर सकता है। मैं उस समस्या का निवारण कराने का भरपूर प्रयास करूंगा।

