
राजकुमार यादव
बलिया। केन्द्रीय कार्यालय घनश्याम नगर वार्ड नं0 कदम चौराह स्थित मंगलवार को शिव सदन भवन में आवश्यक बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह की उपस्थित में देश में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी, जातिपाती, धर्मवाद आदि अनेक प्रकार की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। तमाम राजनैतिक दलों में विश्वास कम होने के कारण भरोसा उठ गया। स्थिति को देखते हुए राजनैतिक दल का गठन किया हूं। राजनैतिक दल का नाम प्रगतिशील पार्टी रखा हूं। बैठक में सभी के सहमति से भारतीय प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह उपाध्यक्ष जगदम्बिका पाल सिंह, महासचिव घनश्याम सिंह, कोषाध्यक्ष कुमकुम सिंह, सचिव विनोद कुमार गुप्ता को बनाया गया। इस अवसर पर हरेन्द्र साह, सुशीला देवी, धनुजा राम, मनोज पाण्डेय, अमरजीत यादव, दिग्विजय यादव, विद्यासागर मिश्र, दिनेश मिश्र, विजय प्रभाकर, जितेन्द्र यादव, गोपाल सिंह आदि सम्मिलित रहे। उपस्थित सदस्यों द्वारा बधाई दी गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह ने आभार व्यक्त किया।