Ballia : नव निर्वाचित ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित


लालगंज।
विकास खंड मुरली छपरा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों को ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को डकवारा हाल में स्वागत समारोह कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। विकास खंड मुरली छपरा के नव निर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष व बहुआरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुनीता सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों की हक की लड़ाई के लिए आगे रहूंगी। प्रधानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। स्वागत समारोह में महामंत्री कोड़हरा नौबरार के ग्राम प्रधान अम्बुज सिंह को कोषाध्यक्ष शिवपुर उर्फ कर्ण छपरा के प्रधान सोनिका सिंह को उपाध्यक्ष कोड़हरा नौबरार के ग्राम प्रधान अशोक यादव का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधानगण प्रिया देवी, गुलशन देवी, सुशीला देवी, चुनमुन राम, शिवजी राम, अक्षयबर गुप्ता, पीयूष सिंह, प्रधान प्रतिनिधि के रूप में अखिलेश सिंह, मोनू पाठक, अमित सिंह, सोभित सिंह, मनीष मिश्र, संजय यादव, रघुनाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन ग्राम प्रधान पीयूष सिंह ने किया।

इसे भी पढ़े -   Ballia : भाजपा नेता अमरजीत सिंह के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा

Leave a Comment