
रोशन जायसवाल,
बलिया। भारत सरकार ने महिलाओं पर दीपावली और छठ के पहले 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करके महिलाओं का सम्मान बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले से महिलाएं बेहद खुश है। जैसे चर्चा यह है कि 2026 में परिसीमन केे बाद महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेंगी लेकिन उसके पूर्व भाजपा ने नारी शक्ति वंदन योजना की शुरूआत करके महिलाओं पर विशेष फोकस करके सरकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण तीन नवंबर को बलिया के बांसडीह के पिंडहरा गांव में देखने को मिली। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बांसडीह का कार्यक्रम ऐतिहासिक बताया गया और सीएम ने भी इस महासम्मेलन की जमकर प्रशंसा की। इस कार्यक्रम की रिपोर्ट शासन और पार्टी कार्यालय में बेहतर गया। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक केतकी सिंह की पार्टी में कद बढ़ सकता है। उधर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का यह विषय बना हुआ है कि केतकी ंिसह विधायक से मंत्री हो सकती है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है लेकिन चर्चा जरूर हो रही है। पूर्वांचल के विधानसभाओं में यदि गौर करें तो महिला विधायकों में बलिया के बांसडीह से केतकी सिंह और देवरिया के भाटपार रानी से लक्ष्मी गौतम विधायक है। इन दिनों केतकी सिंह लखनऊ में है, वह पार्टी के बड़े नेताओं और मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची हुई है। गौरतलब हो कि बांसडीह क्षेत्र से अभी तक भाजपा से कोई विधायक मंत्री नहीं बना और यह भी सच है कि पहली बार बांसडीह में कमल खिला है। जबकि इसके पहले कांग्रेस, सपा, बसपा सहित व अन्य राजनीतिक दलों के नेता ही विधायक रहे है। लेकिन केतकी सिंह ने पहली बार यहां कमल खिलाया है।
इनसेट
2011 में केतकी ने रखा राजनीति में कदम
बांसडीह क्षेत्र की फायरब्रांड भाजपा नेत्री का तेवर और कलेवर हमेशा सुर्खियों मेें रहा है। पहली बार 2012 में केतकी सिंह भाजपा से बांसडीह में चुनाव लड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली। 2017 में यह सीट ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के समझौते में चली गयी और उनके पुत्र अरविंद राजभर यहां से चुनाव लड़ें। वहीं केतकी सिंह निर्दल चुनाव लड़ी। लगभग तीस हजार से अधिक मत पाकर हार का मुंह देखना पड़ा। बगावत के चलते भाजपा ने केतकी सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया। उसके बाद 2022 में केतकी सिंह निषाद पार्टी से भाजपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ी और जीत गयी। उसके पहले केतकी सिंह गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री भी रही है।