Ballia : खिड़की के रास्ते घुसे चोरो ने की लाखों की चोरी


बलिया।
फेफना थाना क्षेत्र के आदर्शनगर (सागरपाली) गांव में खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने आभूषणों, नकदी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की रात हुई इस घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को बुधवार की सुबह हुई तो खलबली मच गयी। इसकी जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार गांव के पुष्कर सिंह के घर के लोग भोजन कर सो रहे थे। इसी बीच जंगला का ग्रिल काटकर अंदर पहुंचे चोर घर में मौजूद सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान समेट ले गये। बुधवार की भोर में घर की महिलाओं को इसकी जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ जुट गयी। जानकारी होने परपहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों का कहना है कि चोरों ने उस कमरे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया था, जिसमें परिवार के लोग सोये हुए थे।

Leave a Comment