
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता से मारपीट व दुर्व्यवहार करने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर विभिन्न धाराओं पंजीकृत वांछित ’अभियुक्तगण रविन्द्र सिंह पुत्र स्व. शकंर दयाल सिंह निवासी परिखरा थाना बासंडीह रोड, सुधा सिंह उर्फ मिथिलेश सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी तपनी थाना सुखपुरा और धनजी यादव पुत्र अमरेश यादव निवासी करनई थाना सुखपुरा को जगन्नाथ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।