Ballia : अलग-अलग स्थानों से दो किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया।
पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 25 जुलाई 2023 को थाना सुखपुरा के उ0नि0 विश्वदीप सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध गांजा के साथ अलग-अलग स्थानों से कुल 02 नफर अभियुक्तों कैलाश यादव पुत्र स्व0 जगदीश यादव निवासी अलावलपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया को 1200 ग्राम अवैध गांजा के साथ अलावलपुर चट्टी के पास से तथा मुखबिर की सूचना पर एक अन्य अभियुक्त मारकण्डेय यादव पुत्र स्व0 जगदीश यादव नि0 अलावलपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया को रजवाड़ पुलिया के पास से 1400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मंे उ0 नि0 विश्वदीप सिंह थाना सुखपुरा, हे0 का0 जितेन्द्र मौर्य थाना सुखपुरा, का0 राजन गोड़ थाना सुखपुरा, का0 कैलाश कुमार थाना सुखपुरा, का0 जितेन्द्र यादव थाना सुखपुरा बलिया शामिल रहे।

Leave a Comment