
बलिया। आजमगढ़ मंडलीय महिला वॉलीबॉल टीम में जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के दो छात्राओं का चयन होने से विद्यालय परिवार में हर्ष है। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ के तत्वावधान में आजमगढ़ मंडलीय महिला वालीबॉल चयन ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पन्न हुआ। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव के नम्रता सिंह और अन्नू यादव का चयन आजमगढ़ के मंडलीय महिला वालीबॉल टीम में हुआ है। दोनों चयनित खिलाड़ी 16 नवंबर से मेरठ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के प्रबंधक तुषारनन्द ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी है। ये जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य एब्री कुमार बघेल ने दी।