
बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद एस0 आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों, वांछित, फरार अभियुक्तों, वारण्टियों, अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बलिया एस0 एन0 वैभव पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में व प्र0 नि0 संजय शुक्ल के कुशल मार्ग दर्शन में 05 नवम्बर 2023 को उ0 नि0 अखिलेश नरायण सिंह मय हमराह का0 राहुल यादव व का0 अभय यादव के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति हेतु गाँधी आश्रम चौराहा रतसड़ में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना गड़वार जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 284/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित 02 नफर वाँछित अभियुक्तगण 1. शनि पासवान पुत्र सुरेन्द्र 2. निखिल गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासीगण बहादुरपुर कारी थाना गड़वार बलिया को मेऊली मोड़ रतसड़ के पास से समय 11.00 बजे सुबह नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 29 अक्टूबर 2023 को रतसड़ रामलीली मैदान से वादी मुकदमा मुन्नू कुमार राजभर पुत्र विरेन्द्र राजभर निवासी खोदाई चक चवरी पोस्ट रतसर थाना गड़वार जिला बलिया की चोरी गयी मोटरसाईकिल जिसपर नम्बर प्लेट नहीं लगा है। अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।