
बलिया। सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जनजागरण अभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम विकासखंड हनुमानगंज पर किसान भाईयों की भारी उपस्थिति के बीच मुख्य अतिथि नीरज शेखर राज्यसभा सांसद ने अपने विदेश यात्रा में इजराइल के किसानों की चर्चा करते हुए कम भूमि पर अधिक उत्पादन कैसे हो रहा है। साथ प्राकृतिक खेती को अधिक से अधिक करने का आग्रह के साथ ही रासायनिक ऊर्वरक से होने वाले नुकसान तथा दिन-प्रतिदिन जल का स्तर गिरने, दूषित होने एवं बलिया के लिए अभिशाप आर्सेनिक जल का प्रभाव अनाज पर पड़ने की बात कहीं एवं सभी को मोटे अनाज के उत्पादन एवं खाने में प्रयोग करने के कारण मिट्टी भी स्वस्थ्य और मानव जीवन भी स्वस्थ्य रहेगा। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा मोटे अनाज (मडुआ) के बीच का वितरण किसानों को किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बलिया सन्तोष कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसानों को सरकार की योजनाओं के लाभ को बताते हुए प्राकृतिक खेती के द्वारा आगे की पीढ़ी को स्वास्थ्य मिट्टी देने के आग्रह के साथ ही मोटे अनाज के प्रयोग एवं उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीएवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार दिन-रात किसानों के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारी छूट के साथ नई-नई तकनीक एवं किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला मंत्री अरुण सिंह बन्टू ने बताया कि आज जी20 की सभी बैठक में मोटे अनाज यानी श्री अन्न के द्वारा तैयार भोजन कराया जा रहा जो हमारे अतिथियों को बहुत पसंद आ रहा और वर्तमान में हमारे शिर्ष नेतृत्व की मंशा श्री अन्न योजना एवं प्राकृतिक खेती विश्व का अभियान बन गया। जिलाध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय द्वारा किसान भाईयों के बीच नारा दिया गया।
’’प्राकृतिक खेती अपनाओ, जीवन को स्वस्थ्य बनाओ’’
’’हर किसान ने ठाना है, श्री अन्न उपजाना है’’
’’प्राकृतिक खेती का अभियान, स्वस्थ्य मिट्टी, समृद्ध किसान’’
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हनुमानगंज अंजनी राय, कोषाध्यक्ष रामवचन राय, शोशल मिडिया आशिष शर्मा, कार्यालय प्रभारी संजय गिरि. पूर्व मण्डल अध्यक्ष मायाशंकर राय, सागरपाली मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह, किसान मोर्चा सदस्य अशोक सिंह, अखिलेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष नगर बलिया अरविन्द तिवारी, धर्मवीर सिंह, कमलेश सिंह, मुरली धर, जीतेन्द्र पाण्डेय, एडवोकेट बाल मिश्रा, प्रदीप राय, अभिषेक पाण्डेय, अनिल यादव, वीरेंद्र यादव छट्ठू खरवार, मनोज, अरविंद सिंह अजित शुक्ला, रजत तिवारी, ध्रुव सिंह, रामनारायण सिंह व सैकड़ों प्रगतिशील किसान शामिल हुए।

