
बांसडीह। नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के अंर्तगत चार नगर पंचायतों के प्रत्याशियों को उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। सभी प्रत्याशी अपना चुनाव चिन्ह को लेकर काफी उत्सुक दिखे। जैसे ही चुनाव चिन्ह का आवंटन हुआ सभी प्रत्याशी अपने अपने सोसल मीडिया प्लेटफार्म से लोगांे में साझा करने लगे।
बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी दिग्विजय सिंह कांग्रेस (हाथ का पंजा), रेनू भाजपा (कमल का फूल), सुनील सपा (साईकिल), अभिषेक मिश्र सुभासपा (छड़ी), छोटेलाल निर्दल (स्कूटर), धीरेन्द्र निर्दल (लड़का लड़की), पूनम गुप्ता निर्दल (पहिया), मनजी कुमार निर्दल (केला का पेड़), राकेश कुमार मिश्र निर्दल (सितारा), रामजी निर्दल (टेबिल फैन), शीला सिंह निर्दल (फूल व घास), सिन्धू निर्दल (रिक्शा) का सिम्बल दिया गया।
सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी अजय पिता जंगबहादुर भाजपा (कमल का फूल), विश्वनाथ आम आदमी पार्टी (झाड़ू), अजय पिता रंगदेव निर्दल (फूल व घास), अरूण निर्दल (अनार), अशोक निर्दल (नल), नीतू निर्दल (हवाई जहाज), पंकज निर्दल (पेड़), राजीव निर्दल (पहिया), सरिता निर्दल (रिक्शा), सूर्यकांत निर्दल (गदा), संतोष निर्दल (लड़का लड़की) का सिम्बल मिला।
मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व चुनाव चिन्ह देवंती कांग्रेस (हाथ का पंजा), बुचिया भाजपा (कमल का फूल), रीतू सपा (साईकिल), उषा सुभासपा (छड़ी), धनवतिया निर्दल (केला का पेड़), सरिता निर्दल (जीप), सुभावती निर्दल (लड़का लड़की) का सिम्बल दिया गया।
रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी व चुनाव चिन्ह अभिज्ञान भाजपा (कमल का फूल), अमित कुमार पाण्डेय सपा (साईकिल), उधारी राजभर आम आदमी पार्टी (झाड़ू), सुभाष साहनी बसपा (हाथी), अभिषेक निर्दल (वृक्ष), कुसुम निर्दल (छत का पंखा), गौतम निर्दल (पहिया), जयश्री निर्दल (सितारा), ज्योति निर्दल (केला का पेड़), नीलम निर्दल (जीप), महेश निर्दल (फूल व घास), माया देवी निर्दल कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह निर्दल (लड़का लड़की), सुनीता निर्दल (रिक्शा), सुनैना निर्दल (सैनिक) का सिम्बल दिया गया।

