Ballia : विद्यावाचस्पति उपाधि से वीएस उपाध्याय को सम्मानित करेगा विक्रमशिला विश्वविद्यालय


नगरा (बलिया)।
ऐतिहासिक विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर बिहार के अकादमिक परिषद द्वारा डॉ0 विद्यासागर उपाध्याय के शोध कार्य, हिन्दी सेवा, पुस्तक लेखन, असंख्य पत्र पत्रिकाओं में मौलिक लेख प्रकाशन, संयुक्त राज्य अमेरिका में शोध पत्र का प्रकाशन, भारत के अनेक केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान, सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रियता जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर विद्यावाचस्पति (डॉक्टरेट की मानद उपाधि) हेतु चयन किया गया है। आगामी सात नवंबर को विश्वविद्यालय द्वारा देश के प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थिति में आयोजित भव्य समारोह में डॉ0 विद्यासागर उपाध्याय को विद्यावाचस्पति की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश के साहित्यकारों में प्रसन्नता व्याप्त है। विशेष रूप से जनपद बलिया के साहित्य सेवी और बौद्धिक वर्ग आह्लादित है। डॉ0 उपाध्याय की इस विशिष्ट उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 जनार्दन राय, डॉ0 फतेह चन्द बेचैन, डॉ0 रमाशंकर मनहर, डॉ0 अरविन्द उपाध्याय, लोकप्रिय कवि नन्दजी नन्दा, डॉ0 नवचंद तिवारी, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, ओमप्रकाश वर्मा, संतोष दीक्षित, बड़ेलाल यादव, पवन कुमार तिवारी, करुणानिधि तिवारी, हरेंद्र नाथ मिश्र, दिनेश पाठक, राधेश्याम यादव, आकाश तिवारी, जितेंद्र यादव स्वाध्यायी, जितेंद्र त्यागी, ओमप्रकाश यादव आदि सैकड़ों राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध व्यक्तियों ने बधाई दी है।

Leave a Comment