
बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन अपराध नियत्रंण व संदिग्ध, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 13 फरवरी 2023 को थाना रसड़ा के प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह, उ0नि0 अजय कुमार यादव मय हमराह द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 41, 2023 धारा 2,3 (1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना नगरा से सम्बन्धित अभियुक्त अविनाश गौतम पुत्र प्रेमकान्त प्रसाद निवासी ग्राम छिब्बी (सोनपुरवा) थाना रसड़ा जनपद बलिया को रसड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में का0 बेचन यादव थाना रसड़ा, का0 आशीष यादव थाना रसड़ा, म0 का0 सुनैना देवी थाना रसड़ा, म0 का0 नेहा सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया आदि शामिल रहे।

