Ballia : गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है मौसम, फसल होगी प्रभावित


बैरिया।
एकाएक तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं की फसल पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। मौसम का मिजाज देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गयी हैं। किसानों का कहना है कि फागुन महीना में इतना अधिक तापमान पहले के वर्षों में नहीं दिखा था। मौसम विपरीत होने के कारण गेहूं उत्पादन में कमी आ सकती है। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी इंद्राज से पूछने पर बताया कि 22 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान आज की तिथि में दर्ज है। जो सामान्य तापमान से अधिक मानी जाएगा किंतु सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान आज की तिथि में रिकॉर्ड हुआ है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस सोमवार को दर्ज किया गया है। जिला कृषि अधिकारी की मानें तो अधिक गर्मी और तेज हवा में गेहूं के दाने हल्के व छोटे होंगे। उत्पादन भी कम होगा। मौसम ठंडा रहेगा। हवा कम रहेगी तो गेहूं के दाने पुष्ट होंगे। सिंचाई में भी कम खर्च आएगा। इन दिनों जिस तरह का मौसम हो रहा है उसमें किसानों को अपनी गेहूं की फसल को अधिक सिंचाई करनी पड़ेगी। नहीं सिंचाई करने पर गेहूं की फसल प्रभावित होगी। ऐसे में यह कहना अनुचित नहीं होगा कि जो मौसम इस समय है वह गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है।

Leave a Comment