
बलिया। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बताया कि विकास, साफ-सफाई, शौचालय और महिलाओं की कल्याणकारी योजना के साथ शौचालय बनवाना हमारी पहली प्राथमिकता है। देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक अलग पहचान है। साथ ही महिलाओं को शौचालय की समस्या धीरे-धीरे नगर पंचायत में दूर हो जाएगी। आज से कार्यालय के पास पिंक महिला शौचालय का निर्माण जोरों पर चल रहा है। इस शौचालय में ए0सी0 लगाया जाएगा और शीघ्र ही शौचालय का उद्घाटन होगा। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बन रहे शौचालय को चारों तरफ से निर्माण कार्यों को काफी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि जो हमारी बहन, बेटी इधर-उधर खेतों में जाकर शौचालय में न जाकर अब इधर-उधर जाना बंद होगा, अब महिलाएं सीधे शौचालय में जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के जयपुर को पिंक शहर से जाना जाता है अब हमारे नगर पंचायत में शौचालय से ही शुरू होगा। पिंक रंग से आने वाले दिन में बेहतर विकास मैं करूंगा ताकि लोग याद करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन अमरजीत सिंह द्वारा किया गया है। विकास नगर पंचायत कार्यालय में सभी कार्य नियमानुसार होगा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि ऐसा शौचालय पूरे जिले में नहीं है जो पहला शौचालय होगा जो पिंक रंग से लगा होगा और ए0सी0 लगा मिलेगा। निरीक्षण में सभासद अखिलेश सिंह, डीपीएम सत्या, कम्प्यूटर आपरेटर अजीत कुमार, हरेंद्र कुमार एवं अजय कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह उपस्थित रहे।

