
अब चंद्रकेश योगेश्वर सिंह के मिशन को बढ़ा रहे है आगे
रोशन जायसवाल
बलिया। जिले में चन्द्रकेश सिंह की एक अलग पहचान इसलिए माना जाता है कि वह हमेशा संघर्ष के रास्ते पर चलते रहे है और आज भी उसी संघर्ष के रास्ते पर है, उस वक्त को कभी नहीं भुला जा सकता जब चन्द्रकेश सिंह रक्सा डैनिया के ग्राम प्रधान थे जिले के ग्राम प्रधानों ने उन्हें प्रधान संघ का जिलाध्यक्ष बनाया। सन् 2001 में जब यूपी में राजनाथ सिंह कि सरकार थी और चन्द्रकेश सिंह प्रधानों कि समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे थे कभी डीएम कार्यालय तो कभी विकास भवन में प्रधानों को लेकर पहुंच जाते थे। एक समय वह भी था जब मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह से चंदकेश सिंह मिलना चाह रहे थे। बलिया में राजनाथ सिंह का कार्यक्रम लगा हुआ था और प्रशासन कि नजर जिले के प्रधानों पर थी उस समय जिले के एसपी थे सुजीत पाण्डेय और जिलाधिकारी राजेश सिंह थे उसके बाद भी प्रशासन को चकमा देते हुए और वेश बदलकर राजनाथ सिंह को पत्रक देने पहुँच गये। उस समय पूरे प्रदेश के ग्राम प्रधानों में जबरदस्त चर्चा रही कि प्रधानों कि समस्याओं का मांग पत्र सीएम तक पहुंच गया। जनसमस्या को लेकर हमेशा संघर्ष करने वाले चन्द्रकेश अब सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के ऊर्जावान नेता योगेश्वर सिंह के टीम में शामिल हो चुके है और उनके मिशन 2024 को आगे बढ़ा रहे है वैसे योगेश्वर सिंह ने भी चंद्रकेश पर विश्वास करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
चन्द्रकेश के घर किराये पर रहते थे विधायक उमाशंकर सिंह
बलिया। यह बात सही है कि जब इंसान का भग्य उदय होता है तो उसका किस्मत चमक जाता है। आज से करीब 22 वर्ष पूर्व बहादुरपुर कालोनी में चन्द्रकेश सिंह के घर पर एक किरायेदार थे बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और आज उनके पास रसड़ा, खनवर और लखनऊ में विशाल मकान है।
विधान परिषद का चुनाव लड़ने के लिए जब आगे बढ़े चन्द्रकेश
बलिया। चंदकेश सिंह का नाम उस समय चर्चा में आया जब बलिया से चंदकेश सिंह ने एमएलसी चुनाव में अपना पर्चा भरा, लेकिन उनका पर्चा ख़ारिज हो गया, जिसके चलते वह चुनाव मैदान से बाहर हो गये।