Ballia : युद्धस्तर पर काम जारी, कल से चलेंगे वाहन


बेल्थरारोड।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम देवरिया के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह ने बुधवार की शाम 5 बजे दूरभाष पर बताया कि तुर्तीपार-भागलपुर के बीच घाघरा नदी पर बने सेतु के मरम्मत का कार्य आज पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल 5 मई की दोपहर से छोटे व हल्के चार पहिया वाहन, बाइक, कार, बोलेरो, टैम्पो के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अभी भारी वाहनांे के लिए कब तक आवागमन सुगम हो सकेगा। जानकारी के अनुसार घाघरा नदी पर बना सेतु क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे मुंबई की एक कंपनी द्वारा इस का मरम्मत कार्य बीते 10 दिनों से चलाया जा रहा था। मरम्मत के दौरान राहगीरों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अपना सफर तय करने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का जहाँ सामना तय करना पड़ रहा था, वहीं लोग दोहरीघाट-बड़हलगंज होकर अपने वाहनों से सफर तय करना पड़ा था। बाइकों को नाविकों द्वारा मनमानी पैसे लेकर नदी पार कराया जा रहा था। सेतु के चालू होने की सूचना से खुशी की लहर दौड़ गयी है।

Leave a Comment