
रोशन जायसवाल,
बलिया। लोकसभा सलेमपुर का नाम देश के संसद में हमेशा छाए रहता है। पहले इस सीट से सामान्य बिरादरी से लोग जीतकर दिल्ली पहुंचते रहे है। उसके बाद लगातार यह सीट पिछड़ी जातियों की झोली में है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह सीट किसके झोली में जाती है। वैसे सलेमपुर लोकसभा सीट से नया चेहरे के रूप में योगेश्वर सिंह जबरदस्त मेहनत कर रहे है। छोटी बड़ी जातियों में अपनी पैठ जमकर बना रहे है।

लगातार कई दिनों से क्षेत्र का दौरा भी कर रहे है। बुधवार को सिकंदरपुर विधानसभा क्षैत्र के एकइल, पकड़ी, खेजुरी व बहेरी गांव में दौरा किया और गांव की जनता से रूबरू भी हुए।



इस समय योगेश्वर सिंह का नाम राजनीति की गलियों में जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। जनता का सवाल यह कि योगेश्वर सिंह किस दल से चुनाव लडेंगे। वैसे योगेश्वर सिंह बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कुसौरा गांव के रहने वाले है। नौजवानों की पसंद भी बनते जा रहे है। सुबह से देर शाम तक योगेश्वर सिंह ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे है।


उनका कार्यक्रम बेल्थरारोड के भी कई जगहों में रहा। यहां भी वह जनता से सीधा संवाद करते नजर आए। इस अवसर पर चंद्रकेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राहुल मिश्रा, पुष्कर राय मोनू, संजय सिंह, विजय मिश्रा, राजेश्वर सिंह आदि साथ रहे।