
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव निवासी तारकेश्वर सिंह 45 की मौत गुजरात के सूरत शहर में डेंगू से हो गई। तारकेश्वर सिंह सूरत के किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। एक सप्ताह पूर्व उन्हे बुखार की शिकायत हुई। जांच में डेंगू निकला। वही इलाज चल रहा था। मंगलवार के दिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका शव गुरुवार को जब घर पहुंचा तो महिलाओं के चित्कार से सभी के आंखों से आंसू निकल पडे। कलेजा फट सा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी , एक पुत्री व दो पुत्र छोड गये हैं। डेंगू से हुई मौत की खबर पाकर पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, अरविंद नारायण सिंह, गीताशरण सिंह आदि ने मृतक के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया