
बलिया। स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेला का उद्घाटन समाजसेवी अमरेश उपाध्याय, एक्स मिलिट्री ऑफिसर हृदयानंद उपाध्याय एवं प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। बालक-बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के भोज्य-पदार्थों का स्टॉल तथा खेलों का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने स्टालों पर खूब खरीदारी की तथा पूरे उत्साह पूर्वक खेलों के स्टालों पर भाग लिए। प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि उक्त कार्यक्रम बच्चों में बौद्धिक विकास एवं व्यवसायिक ज्ञान के संवर्धन हेतु प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता हैं।

प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि बाल मेलें में बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने एवं व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित जानकारियां दी गई। अरविंद कुमार वर्मा पप्पू, रामजी त्रिपाठी, आशीष कुमार शर्मा, अंबिका त्रिपाठी, दुर्गा उपाध्याय, संतोष ठाकुर, नीरज वर्मा, अतुल पाण्डेय आदि उपस्थित रहें। संचालन साकेत त्रिपाठी एवं आभार नीलू श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
