रोशन जायसवाल


बलिया। नगर पंचायत चितबड़ागांव वासियों से भाजपा प्रत्याशी अमरजीत को जीताने की अपील की। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह बलिया के एसी कालेज मैदान में मुख्यमंत्री के चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए पहुंचे थे। वहीं सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने भी अमरजीत को जीताने के लिए जनता से अपील की। कार्यक्रम की सफलता पर अमरजीत सिंह ने चितबड़ागांव वासियों को बधाई दी।
