
बलिया। ग्राम सभा बिसौली के पूर्व प्रधान स्वर्गीय कालिका सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। बता दें कि 23 जनवरी को हृदयगति रूकने से उनका निधन हो गया था। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. सिंह गरीबों और बेबस लोगों के लिये आजीवन चिंतित रहे। वह गरीबों के मसीहा थे। इस अवसर पर प्रधान प्रभुनाथ गुप्ता, प्रधान मानिकचन सोनी, पूर्व प्रधान आशुतोष सिंह गुड्डू, ललन यादव, राजू सिंह, प्रधानाध्यापक ओपी सिंह, लाल कुमार सिंह, ओपी यादव, रामप्रसाद सिंह, परमात्मा मिश्रा, ओपी सिंह, नारायण यादव, परमात्मा सिंह आदि मौजूद रहे। उनके पुत्र बलवंत सिंह नेे आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता जनार्दन सिंह व संचालन मो. हुसैन आजाद ने किया।

