
बलिया। प्यार मंें पागल प्रेमी किस हद तक गुजर जातै इसका जीता जागता उदाहरण रसड़ा क्षेत्र में देखने को मिला। रसड़ा क्षेत्र के हथुई गांव में प्रेम में पागल युवक ने मंगलवार की सुबह 9 बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी। स्थिति गंभीर होने पर उसे रसड़ा सीएचसी से रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव के मुकेश 27 वर्ष का प्रेमप्रसंग गांव के ही एक लड़की से चल रहा था। परिजनों के रोक पर प्रेम में असफल होते देख प्रेमी ने अपने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह अचेत हो गया। आनन-फानन में उसे रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने चिंता जनक स्थिति में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

