Ballia : साइबर सेल ने वापस कराये 10 लाख 39 हजार

बलिया। साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता के खाते में शनिवार को 10,39,000 रुपये वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलते ही शिकायतकर्ता का चेहरा खुशी से खिल गया। उसने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी जिसके फलस्वरूप शनिवार को शिकायतकर्ता सोनू कुमार शाह पुत्र शिव जी शाह निवासी ग्राम चकिया थाना बैरिया के खाते में गलत स्थानान्तरण की सम्पूर्ण धनराशि 10,39,000 रूपये वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

इसे भी पढ़े -   अतिक्रमण की जंजीर में जकड़ गया 'रानीगंज बाजार'

Leave a Comment