Ballia : भाषा सम्मान से सम्मानित हुए चर्चित पत्रिका ’पाती’ के संपादक

बलिया/दिल्ली। हिन्दी और भोजपुरी के दिग्गजों में शुमार कवि, लेखक, समीक्षक एवं सन् 1979 से भोजपुरी की चर्चित पत्रिका ’पाती’ का संपादक करने वाले, लगभग डेढ़ दर्जन कृतियों के रचनाकार डॉ अशोक द्विवेद्वी को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ष 2021-22 के लिए पूर्व में घोषित “भाषा सम्मान“ प्रदान किया गया। कोविड-19 के चलते विलम्ब से आयोजित उक्त कार्यक्रम में कुछ अन्य भाषाओं के नामवर साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि गौसपुर, जिला गाजीपुर के मूल निवासी किन्तु बलिया को अपनी कर्मभूमि मानने वाले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी श्री द्विवेद्वी को, साहित्य के क्षेत्र में उनके अवदान के लिए पूर्व में भी राहुल सांकृत्यायन, लोकपुरुष, लोक कवि सम्मान, सेतु सम्मान आदि जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों-सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। डॉ. द्विवेदी के सम्मान की खबर सुनकर जनपद के साहित्यकारों एवं भोजपुरी प्रेमियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में, विश्व भोजपुरी सम्मेलन बलिया ईकाई से जुड़े पण्डित विजय मिश्र, डॉ शत्रुघ्न पाण्डेय, हीरालाल हीरा, शशि प्रेमदेव, शिवजी पाण्डेय रसराज, डॉ. नवचंद तिवारी, अशोक तिवारी, डॉ. कादम्बिनी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह, फतेहचंद बेचैन आदि ने बधाईयां दी है।

Leave a Comment