
गोंडा के फोरबिसगंज इलाके में घर में घुसकर एक शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि शहर में सिविल लाइन के लखनऊ हाईवे से सटे फोरबिसगंज में साबिर नाम व्यक्ति के यहां शिक्षक कृष्ण कुमार यादव (32) किराये के मकान पर घर लेकर रहते थे। कृष्ण कुमार यादव जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। वह अंबेडकर नगर जिले के भषमापुर थाना जलालपुर के रहने वाले हैं। चर्चा है कि दो लोग आए थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिये होंगे।

