
बलिया। बेल्थरा मार्ग पर डूहां गांव के समीप टेंपो के धक्के से 30 वर्षीय बाइक सवार तथा उसकी 9 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के अदरी निवासी मनोज यादव 30 वर्ष पुत्र राजेंद्र यादव अपने पत्नी व 9 वर्षीय पुत्री के साथ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूंहा गांव में मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर घर वापस जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही एक टेंपो चालक ने बाइक को धक्का मार दिया। इससे मनोज यादव तथा उसकी 9वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद दोनों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

