
रोशन जासवाल
बलिया। योगेश्वर सिंह का दूसरे दिन बुधवार को क्षेत्र भ्रमण लोगों के बीच रहा है। सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू की बड़ी माँ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की उसके पूर्व योगेश्वर सिंह बांसडीह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नंद लाल सिंह के भाई शत्रुधन सिंह की मौत की सूचना पर दाह संस्कार में शामिल हुए उसके बाद मनियर के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण सिंह के पुत्र की निधन की सूचना मिलते ही योगेश्वर सिंह उनके घर पहुँचे और गहरा दुःख व्यक्त किया।

उसके बाद श्री सिंह सुल्तानपुर गांव में पिछले माह नदी में डूबने से बच्चे की मौत की सूचना पर पहुँचे पीड़ित परिवार के बीच काफ़ी देर तक रहे और आर्थिक मदद भी की। परिवार को सरकार से और मदद की मांग की जिससे परिवार का खर्च चल सके।

जैदोपुर गांव में योगेश्वर की बड़ी बैठक, मिला सबका समर्थन
बलिया। 71 लोकसभा सलेमपुर क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह की जैदोपुर गांव में बड़ी बैठक हुई, जिसमें सभी ने किया योगेश्वर का समर्थन। बैठक में लगभग तीन सौ लोग मौजूद रहे। बारी-बारी से ग्रमीणांे ने क्षेत्र की समस्या रखी, बिजली, सड़क पेयजल की समस्या पर चर्चा भी हुई। योगेश्वर सिंह ने कहा कि विकास को लेकर मैं मैदान में हूँ सबसे पहले क्षेत्र का विकास उसके बाद कोई दूसरा काम होगा, जो भी समस्या है वह कैसे खत्म हो उस पर पूरा फोकस होगा।







