Ballia : 27 को आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


रसड़ा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। रसड़ा विकासखंड के अजीजपुर खड़सरा गांव में 27 मई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन होने जा रहा है, जिसकी तैयारी उनके गांव अजीजपुर खड़सरा गांव में हैलीपेड बनाया जा रहा है। सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव, उत्तर प्रदेश समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का आगमन 27 मई को बलिया जनपद में हो रही है। उन्होंने बताया कि छात्र नेता हेमंत यादव के घर जाएंगे उसके बाद वह हमारे पूजनीय पिता सेनानी रहे रामजन्म गिरि के घर पहुंच कर उनके परिवार से मिलेंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, कमलेश सिंह, बीरबल राम, प्रभुनाथ यादव, गणेश सिंह, बदरुद्दूजा उर्फ बबलू अंसारी, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में उन्होंने रसड़ा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष रहे राजेंद्र शर्मा अश्मित आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही उनके घर पंच मंदिर पहुंच गए परिवार वालों से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया राजेंद्र शर्मा की 75 वर्ष, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष थे, गुरुवार की सुबह अपने किसी काम से बाइक पर बैठकर गढ़वाल जा रहे थे तभी माधोपुर गांव के समीप हार्ट अटैक आने से गिर पड़े, आस-पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, गुलजार अहमद, बीरबल राम आदि लोग घर पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दिया।

इसे भी पढ़े -   जनेश्वर मिश्रा सेतु को फोरलेन से जोडऩे की जानें बिहार सरकार की तैयारी

Leave a Comment