
मृतक आदित्य कुमार सिंह
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव के पूर्व प्रधान श्याम बिहारी सिंह के पुत्र आदित्य कुमार सिंह 24 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह किसी के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार की रात बलिया से आ रहे थे। इसी बीच बलिया शहर स्थित ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गये। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंच कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर व्याप्त है। श्याम बिहारी सिंह मुड़ियारी गांव के प्रधान रह चुके हैं एवं उनकी पत्नी मंजू सिंह भी प्रधान रही है। आदित्य कुमार सिंह के निधन से मां मंजू सिंह पिता श्याम बिहारी सिंह सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।